201605071624226948_15_21436_l_galvpf

मुंबई. रेखा 62 साल की हो गई हैं। 10 अक्टूबर 1954 में जन्मी रेखा की लाइफ किसी रहस्य से कम नहीं है। अब उनकी मैरिड लाइफ को ही ले लीजिए। आज भी मांग में सिंदूर लगाए नजर आने वाली रेखा के बारे में यह बात सभी जानते हैं कि उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि

वे एक महीने के अंतराल से दो बार वैवाहिक बंधन में बंधी थीं।
आखिर क्या है  का राज…
 e0a404fe29ad8a2dbdc3c6b9e7a1690e_optimal
यासेर उस्मान की बुक ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक, 4 मार्च 1990 की दोपहर (पहली मुलाकात के ठीक महीने बाद) मुकेश अग्रवाल सुरिंदर कौर (रेखा की फ्रेंड) के साथ रेखा के घर पहुंचे और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। रेखा मुकेश का एक्साआइटमेंट देखकर अवाक थीं। खास बात यह थी कि दोनों कि फैमिली मुंबई में नहीं थीं। बावजूद इसके उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।
शाम को रेखा ने लाल कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी और मुकेश के साथ शादी के लिए मुंबई के मुक्तेश्वर देवालय पहुंचीं। पास में ही एक इस्कॉन मंदिर भी है। लेकिन भीड़ की वजह से कपल वहां नहीं जा पाया। रात को जब मुकेश और रेखा मुक्तेश्वर देवालय पहुंचे, तब वहां के पुजारी संजय बोडस सो चुके थे। मुकेश ने उन्हें जगाया और कहा कि वे शादी करना चाहते हैं। संजय रेखा को देखकर सकते में थे। क्योंकि वे उन सेलिब्रिटीज में से थीं, जो उस मंदिर में दर्शन के लिए अक्सर जाया करती थीं। रात में 10.30 बजे शादी के मंत्र पढ़े गए। उस वक्त मुकेश की उम्र 37 और रेखा की उम्र 35 साल की थी।
 rekha3
जब हेमा ने पूछा- क्या वह बहुत अमीर है?
शादी के मुकेश ने रेखा को कहा कि उन्हें कुछ फिल्मस्टार फ्रेंड्स के पास जाकर खुशखबरी देनी चाहिए। लेकिन रेखा को आइडिया पसंद नहीं आया। उन्होंने अकबर खान, संजय खान और हेमा मालिनी के घर जाने की इच्छा जाहिर की। फ्रेंड सुरिंदर कौर को लेकर वे हेमा और धर्मेंद्र के घर पहुंच गए। इस दौरान हेमा ने उन्हें गौर से देखा और कहा- ‘अब यह मत कहना कि तुमने इस आदमी से शादी की है।’ रेखा ने जवाब दिया- ‘बिल्कुल मैंने ऐसा ही किया है।’ बाद में हेमा ने पूछा-‘क्या वह बहुत अमीर है?’ लेकिन रेखा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको