राजीव कुमार भीमनगर सुपौल \भारत–नेपाल सीमा पर स्थित माता छिनमस्ता सखरेश्वरी भगवती मंदिर परिसर में लक्षचण्डी रूद्र महा यज्ञ होने वाले आगामी 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलने वाले यज्ञ आयोजन को लेकर भारत–नेपाल के पत्रकार तथा यज्ञ समिति के द्वारा एक बैठक आयोजित कि गई।
बैठक की अद्यक्षता करते हुए सखरेश्वरी भगवती मंदिर के पीठाधीस महाकांत ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहां कि माता छिनमस्ता सखरेश्वरी में आगामी 10 अप्रैल कोलक्षचण्डी रूद्र महा यज होने जा रहा हैं। यज्ञ स्थल में बनाने वाला यज्ञ मंडप 200/200 में बनाना हैं और उसे 17 हजार बांस से तैयार किया जाना हैं जिसमे 9 अप्रैल को 31 शौ महिला एवं युवती कोशी नदी से निकलने वाली घोरदः नदी स्व जल भरकर कलश यात्रा को माता के यज्ञ स्थल पर रखा जायेगा। तथा यज्ञ को प्रारंभ करने के लिए भारत और नेपाल प्रभाग के 31 शौ महा पंडितो के द्वारा यज्ञ को प्रारंभ किया जायेगा। और यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए 150 शौचालय व चापाकल लगाया जाना हैं। साथ ही प्रेत्यक दिन 7 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडार लगाकर खाना और नास्ता का पुख्ता व्यवस्था किया जा रहा हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए नेपाल औए भारत प्रभाग से वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर 5 हजारों जवानों को लगाने की व्यवस्था की जा रही हैं। और भारतीय प्रभाग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय प्रभाग में ही आश्रय स्थल बनवाये जाने की बात तय की गई हैं। ताकि भारतीय प्रभाग से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस यज्ञ को लेकर नेपाल के 73 जिलों से लेकर बिहार के 9 जिलों के दरभंगा, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, सीतामढ़ी, मधुवनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, किशनगंज तक के लिए यज्ञ रथ को भ्रमण के लिए निकाला गया हैं। जो लोगों को जागरूक करते हुए यज्ञ स्थल तक रथ यात्रा को वापस लौट जाना हैं। नेपाल में मधेशी आंदोलन कारियों की मौत के बाद नेपाल के अर्थ व्यवस्था पर ग्रहण सा लग गया हैं। हमने नेपाल के 73 जिलों से यज्ञ के लिए 90 प्रतिशत सहयोग राशि प्राप्ति का जो अनुमान लगाया था वह घटकर मात्र 15 प्रतिशत पर आ कर खड़ा हो चुका हैं अब केवल भारतीय प्रभाग से आने वाले श्रद्धालुओं से जो सहयोग राशि मिलेगी उसी पर यज्ञ होगा। जबकिं इस यज्ञ में 13 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान किया गया हैं। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए स्वास्य्थ जाँच के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। साथ ही यज्ञ स्थल पर विश्व हिंदू परिषद् तथा राष्ट्रीय आरएसएस के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर बच्चन झा, जयप्रकाश यादव, संतोष कुमार चौधरी, जय नारायण शर्मा, लक्ष्मी यादव, राम सागर यादव, बाबू नारायण मंडल, पंकज कुमार झा, बसंत चौधरी, संजीव कुमार बिक्रम साह, रोशन कुमार, शिवशंकर कुमार यादव आदि सदस्य उपस्थीय थे।

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको