पटना–विहारके मुजफरपुर जिलामे एक महिला इन्जिनीयरको अज्ञात लोगौंने कुर्सीमे बाँधकर जिन्दा फूंक डाला ।
घटना मुजफरपुर जिला स्थित अहियापुर थाना अन्तर्गत कोल्हुवा बजरंग विहार कालोनीके एक अर्ध निर्मित घरमे हुयी ।
घटना स्थलपर पहुँची पुलिसौंने मृतकके शव, हड्डियौंका अवशेष और सुसाइड नोट सहित अन्य सामान बरामद किया ।
घटनास्थल से वरामद चप्पल और कपडौंके बुनियाद पर मृतककी माँ कुसुम देवीने शवकी शनाखत की ।
कुसुम देवीका हवाला देते हुवे पुलीसने शव मुरौल प्रखण्ड स्थित एक कम्पनीमे जुनियर इन्जिनीयर पदमे कार्यरत सरिता देवी की होनेकी बताया है ।
रविवार रातमे सरिता देवीको कुर्सिसे बाँधकर जिंदा जलानेकी आशंका पुलीसने जतायी ।
महिलाके शरिरको इस कदर जलाया गया कि पुलिसके हाथ सिर्फ हड्डी हि लगी । सरिताको जलाने के लिए किसी रसायनका प्रयोग की जानेकी आशंका भी जताई गयी है ।
अनुसन्धानके लिए मकानको पूर्ण रुपसे सील कर मकान मालिक विजय गुप्ताको पलिस हिरासतमे रख तफतिश जारी रहने की बात एसएसपी विवेक कुमार ने बतायी ।
सुत्रोंके मुताविक सरिताकी शादी नेपाल से सिमा जुडे कन्हौली फूलकाहा निवासी विजय सिंह नायक से हुयी थी । परन्तु दोनोके बिच सम्बन्ध अच्छा नहि था ।
सरिता तीन सालसे अपने छोटे बेटेके साथ बजरंग विहार कालोनीके उस मकानमे रहती आ रही थी । वही उनके बडे बेटे दरभंगामे पोलीटेक्नीककी पढाई कर रहें हैं ।
यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
ताजा खबर
धेरै पढिएको
© 2025 | My Sanchar All Rights Reserved | Privacy Policy
Powered By: NitraHost
