राजीव कुमार र भीमनगर र सुपौल
रविवार को सुपौल जिले के बलुआ स्थित अपने पैतृक आवास पर बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरेंद्र मिश्रा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।वे डठ वर्ष के थे और पिछले ट वर्षों से बीमार चल रहे थे।

निःसंतान होने की वजह से भतीजे शरद मिश्रा ने मुखाग्नि दी। शनिवार को फारबिसगंज स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। श्री मिश्रा अपने ज़माने के कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते थे जिले के तत्कालीन विधानसभा क्षेत्र संख्या ज्ञज्ञण् राघोपुर से वे चार बार विधायक बने वही विन्देश्वरी दुबे के कार्यकाल में पीडब्लूडी मंत्री और भगवत झा आजाद के काल में पथ निर्माण मंत्री थे।

श्री मिश्र के मृत्यु से कांग्रेस से साथ साथ स्थानीय सुपौल, सहरसा व मधेपुरा क्षेत्र में एक अच्छे समाजसेवी की क्षति हुई है। जिले से प्रशासन की और से पुलिस कप्तान कुमार ऐकेले के साथ साथ भूअर्जन पदाधिकारी विमल कुमार त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज डीएसपी चंद्रशेखर, छातापुर अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, बलुआ थानाध्यक्ष संदीप पाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया वही जिले से आये पुलिस के जवानों ने सलामी दी।

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको