बिहार के रोहतास में काराकाट प्रखंड के दनवार और इंग्लिश गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर स्थिति में नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में भर्ती कराया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएसपी और एसडीओ को घेर लिया।
जानकारी के अनुसार दनवार निवासी कमलेश सिंह, उदय सिंह, धनजीत कुमार, हरिहर सिंह और इंग्लिश निवासी नरेंद्र कुमार की मौत हो गयी। जबकि दनवार निवासी रवि सिंह और कृष्णा सिंह की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बडीहा पिरो मुख्य पथ को जाम कर दिया है। घटनस्थल पर वरीय अधिकारियो सहित भारी संख्या बल में पुलिस तैनात है।