काठमाण्डु – इण्डियन सीटीजन्स एसोसियन आफ नेपाल (आइकेन) ने भारतीय दुतावास के साथ मिलकर ७३ वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर १० अगस्त को भारत महोत्सव मनाया । जिसके मुख्य अतिथि महामहिम मन्जीव सिंह पुरी जी थे तथा प्रमुख अतिथि आईकेन का अध्यक्ष रवी पन्सारी जी थे । कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के डीसीएम अजयकुमार, नेपाल एसबिआई बैंक के एमडी ए भटनागर, डीएवी स्कूल के चेयरमेन अनिल केडिया और अभिजीत हल्दार उपस्थित थे ।
कायक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन तथा भारतीय राष्ट्रगान के साथ हुआ । कार्यक्रम के शुरुवात में आईकेन का अध्यक्ष रवि पन्सारी जी ने स्वागत मन्तव्य देते हुये कहा कि भारत इस बार हर्षोल्लास के साथ ७३वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है । उन्होंने कहा कि भारत की सफलता विश्व समक्ष एक उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत हो रहा है । फिलहाल जो भारत ने बहुत बडी सफलता हासिल की है वो चन्द्रयान तथा कश्मिर से धारा ३७० का हटना है ।
भारतीय राजदूतावास के राजदुत महामहिम मन्जीव सिंह पुरी जी ने अपना शुभकामना मन्तव्य देते हुए आईकेन के अध्यक्ष रवि पन्सारी जी के साथ–साथ उनके टीम को धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम में दिल्ली से आये हुये विशेष जुगनी सुफी राक बैण्ड के द्वारा प्रत्यक्ष सांगीतिक प्रस्तुति की गई ।
इसके साथ–साथ डीएवी सुशील केडिया स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय तथा मोर्डन इण्डियन स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुती दी, जो देशभक्तिपूर्ण भावों से ओतप्रोत था ।
दूसरी तरफ भोजन उत्सव भी मनाया गया, जिसमें आंगन, टीपटाप, मोतिमहल तथा सजन गोठ के व्यन्जनों का विशेष मेला लगाया गया था । जहां राजस्थानी, पंजावी तथा विभिन्न भारतीय परिकार ग्रहण कर उपस्थित लोग सन्तुष्ट हो रहे थे ।







