श्यम सोनी

पटना– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब सहायक सेविकाओं को 3500 के बदले 4500 रुपये मानदेय मिलेंगे, वहीं सहायिकाओं के मानदेय को 2250 से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है।

इसके साथ ही बिहार कैबिनेट ने आर ब्लॉक दीघा नई सड़क के लिए 379 करोड़ रुपये की रकम को मंजूरी दी है। इसके तहत फ्लाई ओवर, ब्रिज, फोर लेन और ड्रेनेज का निर्माण किया जाएगा।

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको