राजविराज । चीन ने रमजान के दौरान मुसलमानों पर एक बड़ी पाबंदी लगाई है जिसके तहत उनको रोजा रखना मुश्किल होगा. चीनी सरकार ने रमज़ान में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और शिक्षकों के व्रत यानि रोज़ा रखने पर बैन लगा दिया है. ये प्रतिबंध उइगुर मुस्लिम बहुल शिनज़ियांग प्रांत में लागू होगा. यहां रमज़ान के दौरान रेस्तरां खुले रहेंगे. शियानज़ियांग जिंगे काउंटी के फूड एंड ड्रग प्रशासन ने इस बारे में वेबसाइट पर नोटिस भी लगा दिया है.







