राजविराज – नेपाल भारत सीमा पर विश्वव्यापी रुप में फैल रहे कोभिड–१९ के कारण जनस्वास्थ्य तथा सुरक्षा के कारण, विदेशी एवम् भारतीय नागरिकों के भारत प्रवेश तथा वहाँ से बाहर जाने के समय सुरक्षा का उपाय लागू किया गया है । भारतीय तथा विदेशी नागरिकों की यात्रा तथा आने जाने में न्यूनतम असुविधा कायम करना तथा स्वास्थ्य तथा सुरक्षा सुनिश्चित करना ही इस कदम का मुख्य अभिप्राय है । समय के क्रम के साथ ही प्रकोप की अवस्था देख कर उपायों की निरन्तर समीक्षा की जाएगी । भारतीय दूतावास द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है की ,ये सभी उपाय नितान्त जनस्वास्थ्य तथा सुरक्षा के साथ सम्बन्धित हैं । इन उपायों से हवाई तथा स्थल मार्गद्वारा भारत की ओर यात्रा करने वाले किसी भी नेपाली नागरिक पर कोई असर नहीं पडेगा ।
किन्तु सभी नाकाओं पर स्वास्थ्य परीक्षण को अधिक प्रबल बनाया जा रहा है और भारतीय, नेपाली या किसी भी तीसरे देश के यात्री में कोभिड–१९ का लक्षण दिखने पर तथा कोभिड–१९ प्रभावित ७ राष्ट्रों में से किसी एक का भी भ्रमण करने वाले व्यक्ति को क्वारेन्टाइन में रखा जा सकता है ।

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको