दरभंगा। ठंड व कुहासे का प्रकोप जारी है। लोग प्रकृति के इस खेल के आगे लाचार व विवश दिख रहे हैं। सोमवार को भी पूरा शहर कोहरे की चादर से लिपटा था। ठंडी हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। प्रशासनिक स्तर पर कहीं अलाव नहीं दिख रहा है। इससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि शहर से लेकर पंचायत तक अलाव की व्यवस्था सदर अंचल कार्यालय की ओर से नहीं की जा रही है। जबकि शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं।दरभंगा बस स्टैंड, हसनचक, बेलामोड़, कादिराबाद चौक, शिवधारा चौक, टावर चौक, लहेरियासराय, हजमा चौक पर अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। सभी चौक चौराहे पर अलाव नहीं जलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर दरभंगा बस स्टैंड पर यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको