राजीव कुमार सुपौल
ब्रह्मवैवर्त पुराण में बताया गया है कि षष्ठी देवी यानी छठी मैय्या ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं जिनका नाम देवसेना है। देवसेना का विवाह भगवान शिव के बड़े पुत्र कुमार कार्तिकेय से हुआ है जिससे यह स्कंद कुमार की पत्नी कहलाती हैं। स्कंद कुमार कार्तिकेय का ही दूसरा नाम है।
षष्ठी तिथि के स्वामी स्कंद कुमार होने के कारण छठ व्रत को स्कंद षष्ठी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि छठ का व्रत रखने से स्कंदमाता और कुमार कार्तिकेय की भी प्रसन्नता प्राप्त होती है। कुमार कार्तिकेय के साथ अंक 6 का बहुत ही अद्भुत संयोग है। इनका जन्म षष्ठी तिथि को हुआ था। इनके मुख भी 6 हैं और इनका पालन पोषण 6 कृतिकाओं ने मिलकर किया है जिससे इनकी माताओं की संख्या भी 6 मानी जाती हैं। यही वजह है कि छठ की पूजा से कुमार कार्तिकेय आनंदित होते हैं।







