सुपौल । बिहार के सुपौल नेपाल सीमावर्ती इलाके में शराब बंदी के बाद से शराब तस्करी चरम पर है ,! बेखोफ शराब तस्कर सीमावर्ती इलाके में अब दिनदहाडे नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठा इलाके में शराब तस्करी में लगे हुए हैं ।
सीमावर्ती बलुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सुचना पर दो चोरी की बाइक पर 6 बौरे में लदा 630 बोतल नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को धर दबोचा है ,हालांकि एक तस्कर भागने में में सफल रहे । तस्कर 2 बाइक पर 6 बोरे में भरा 630 बोतल नेपाली शराब गुप्त सुचना पर बलुआ पुलिस को सफलता मिली है !
बिहार में पूर्ण शराब बंदी हैं ,वावजूद नेपाल सीमावर्ती सुपौल में शराब की मांग और अधिक मुनाफा को लेकर,तस्कर नए नए तरकीब से खुली नेपाली सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी की व्यसाय जोरो पर हैं ।







