श्याम सोनी
झारखण्ड । सावन पूर्णिमा के साथ रविवार यानि आज श्रवणी मेला का आखरी स्नान होगा और इसी के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला समाप्त हो जाएगा। सावन पूर्णिमा को लेकर शनिवार को सुल्तानगंज में कांवरियों की भीड़ जमा होने लगी है। दिन भर विभिन्न मार्गों से यहां पहुंचे कांवरिये शनिवार रात यहां आराम कर रविवार को सावन पूर्णिमा पर जलभर बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। स्थानीय पंडों का कहना है कि पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में कांवरिये यहां से जलभर देवघर रवाना होंगे।

वैसे तो सावन के बाद भादो माह में भी कांवरियों का देवघर जाना जारी रहता है लेकिन भीड़ पूर्णिमा के बाद कृष्णा अष्टमी को होती है। पिछले एक माह से मेला को लेकर देश विदेश के कांवरिये सुल्तानगंज पहुंचे और जलभर देवघर के लिए रवाना होते रहे। पूरे सावन माह सुल्तानगंज दिन रात जागता रहा है। न दुकानें बंद हुईं और न ही कांवरियों का आना जाना रुका। हर समय घुंरुओं की रुनझुन और बोल बम के नारों से सुल्तानगंज गुलजार रहा। न कोई राजा न कोई रंक। हर केसरिया धारी बम और एक ही नारा बोलबम।

सावन माह में सुल्तानगंज से लेकर बाबाधाम तक कांवरियों का रैला और पूरे रास्ते कांवरियों की सेवा को लेगी दुकानों से पूरा मार्ग गुलजार हो रहा था। लेकिन मेला खत्म होने के एक सप्ताह पहले से ही कांवरिया मार्ग से दुकानों का उठना शुरू हो गया था। रविवार के बाद यहां से देवघर जाने वालों को हालांकि सावन वाली सुविधा तो नहीं मिल पाती है पर लोगों का सहयोग जरूर मिलता है।

शनिवार को यहां पहुंचे कांवरिये रात रुकने की व्यवस्था करने में जुटे रहे। हर तरफ से कांवरियों की भीड़ यहां पहुंच रही थी। कोई होटल तो कोई धर्मशाला में अपनी जगह तय करने में जुटे रहे। कांवर दुकानदार शनिवार और रविवार को अखारी दुकानदारी करने में जुटे थे। कई दुकानदार कांवरियों को अंत में कई तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। हालांकि पूरे सावन माह गंगा के जलस्तर में कमी और उसके बढ़ने से कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके कांवरियों के हौसले में कभी कोई कमी नहीं आयी। पुरुष बम के साथ-साथ महिला बम भी उतने उत्साह से गंगा जल ले बाबाधाम के लिए प्रस्थान करतीं रहीं।
सुल्तानगंज के स्थानीय लोग और दुकानदार कहते हैं कि सावन खत्म होने के बाद यहां की रौनक भी खत्म हो जाती है। सावन में यहां के लोगों के उत्साह का कारण भी यही है कि इसके लिए लोग पूरे एक साल इंतजार करते हैं।

609 डाक बम देवघर रवाना
सुल्तानगंज। नई सीढ़ी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार को उत्तरवाहिनी  गंगाजल लेकर 609 डाक बम डाक प्रमाण पत्र के साथ देवघर के लिए प्रस्थान किए । जिसमें  606 पुरुष एवं 3 महिला डाक बम शामिल थीं। इधर सामान्य बमों की संख्या 16212 बताई गई। जिसमें पुरुष 13234 एवं महिला 2978 शामिल थीं।

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको