पटना । तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर छेड़छाड़ विवाद इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर चर्चे में हैं। अभी ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसी बीच अब एक और अभिनेत्री ने बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता और अभिनेता हैदर काजमी पर मुकदमा दर्ज करा कर सनसनी फैला दी है।
खबर है कि अल्फिया शेख ने उन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। अल्फिया ने हैदर काजमी के खिलाफ मुंबई के ओसिवारा पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज कराया है। इससे एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में विवाद गहराना तय माना जा रहा है।

मालूम हो कि अल्फिया शेख, हैदर काजमी द्वारा निर्मित हिंदी फिल्म ‘जिहाद’ में लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने अब तक कांस जैसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में अपना सफर तय किया है और कहा जा रहा था कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
फिल्म इंटरनेशनल लेवल तक भी कई अवार्ड अपने नाम करने में सफल रही है। मगर अल्फिया शेख के आरोपों के बाद अब इस पर भी ग्रहण लगता दिख रहा है। हालांकि हैदर काजमी ने अभी तक इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मगर उनके जानने वाले कह रहे हैं कि अल्फिया शेख उनको बदनाम कर माइलेज लेने की कोशिश में हैं। अल्फिया अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकती हैं। अल्फिया सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रही हैं। अल्फिया एक डिजिटल कंपनी एम सी इन डिजिटल की ओनर भी हैं







