श्याम सोनी
सुपौल । आरा जिले के पीरों थाने की पुलिस की लापरवाही दिखने लगी तो अपराधियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने पीरो स्थित बड़े प्रतिष्ठान में गोलीबारी करने में देर नहीं की और गोली चलाकर हलचल मचा दिया जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
एक सप्ताह मांगी गयी थी रंगदारी। केस होने के बाद भी शांत बैठी रही पुलिस. पीरो के चर्चित प्रतिष्ठान पर गोलीबारी को अंजाम देने वाले अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती व्यवसायियों में काफी रोष देखा जा रहा है. काफी देर तक शोरूम के सामने भीड़ लगी हुई थी. घटना के बाद पुलिस पहुंची और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश करने लगी फिलहाल मामला काफी तूल पकड़ने की स्थिति में है।
स्थानीय लोग इस बात को नहीं पहचान पा रहे हैं कि आखिर कैसे गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो गया आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व पीरो में सिविल ड्रेस में आ रहे हसन बाजार ओपी के थानेदार पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. फिलहाल वरीय अधिकारी इस मामले को लेकर परेशान है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व में भी रेडीमेड शोरूम के मालिक संजय कुमार का पीरो के बाजार में विनायक प्लाजा नाम से दुकान है।
सूत्रों का कहना है कि पहले 50000 की रंगदारी की मांग की गई थी दुकानदार ने पीरो थाना में जाकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था और कहा था कि मुझे जान का खतरा है लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से स्थिति ऐसी उत्पन्न हुई कि अफरा तफरी मच गई।
अपराधियों ने मोटरसाइकिल को सीधे पीरो के विनायक प्लाजा रेडीमेड शो दुकान के सामने खड़ा किया और दनादन एक साथ कई गोलियां झोक दी. जिसका परिणाम यह हुआ कि लोग दुकान से भागने लगे और आपका तफरी का माहौल कायम हो गया. देखो अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से निकलते चले गए. आपको बताते चलें कि पीरो में कुछ दिनों से दहशत का माहौल कायम हो गया है।







