बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का आज निधन हो गया। बिहार में भी नेताओं और बिहारवासियों ने शोक जताते हुए उन्हें याद किया।

 पटना [जेएनएन]। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बिहार के लोगों ने भी शोक जताया है। वहीं,केंद्रीय मंत्रियों,रामविलास,राधामोहन समेत कई मंत्रियों ने भी अभिनेता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और शोक जताया है। 

विनोद खन्ना एक कुशल अभिनेता और पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद भी थे। उन्होंने 1968 से 2013 तक अपने फिल्मी करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं भी निभाईं।

उनकी मृत्यु की खबर आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में विनोद खन्ना सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गए।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया,”महान कलाकार और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं. वह बॉलिवुड की सबसे शानदार हस्तियों में से एक थे।’

राजीव प्रताप रूडी ने लिखा,’विनोद खन्ना की मौत के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदानाएं उनके परिवार के साथ हैं।” क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ ने लिखा,”विनोद खन्ना जैसे हंसमुख व्यक्ति का जाना अविश्वसनीय क्षति है।”

यो खबर पढेर तपाईलाई कस्तो महसुस भयो ?
0
0
0
0
0
0
0

प्रतिक्रिया दिनुहोस् !

संबन्धित खबर

ताजा खबर


धेरै पढिएको