मुंबई . फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में है। एक तरफ वे अमेरिकी प्रसिद्ध सिंगर निक जोनास के साथ अफेयर को लेकर लगातार खबरों में बनी हैं वही दूसरी ओर सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने को लेकर। खैर, अगर बात करें निक जोनास के साथ अफेयर की तो इसको लेकर हाल ही में प्रियंका ने खुद एक राज की बात बताई है।
कभी-कभी मैं हंस देती हूंl कभी-कभी मैं नाराज हो जाती हूं लेकिन अक्सर मैं अपने प्रवक्ता से कहती हूं कोई बात नहीं, आज की खबरें कल की रद्दी होगीl’ प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सगाई को लेकर तो कुछ नहीं कहा, हालांकि उन्होंने उनकी सगाई वाली बात को लेकर रहस्य अवश्य बढ़ा दिया हैl गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अपने करीबी दोस्त अमेरिकी सिंगर निक जोनास के लाइव शो के लिए सिंगापुर गई हुई थी और वीकेंड उनके साथ बिताने के बाद भारत वापस लौटीl







